तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले केजरीवाल....
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है. आतिशी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर सीएम केजरीवाल को शुभकामनाएं दी हैं. आतिशी ने लिखा कि "तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद केजरीवाल आज झूठे केस में जेल में बंद हैं. लेकिन, सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आएंगे."

