16 साल की उम्र में जिया ने किया कमाल

16 साल की उम्र में जिया ने किया कमाल

मुंबई की जिया राय इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज़ पैरा तैराक बन गई हैं. जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच 17 घंटे और 25 मिनट के समय में इंग्लैंड के एबट्स क्लिफ से फ्रांस के प्वाइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक इंग्लिश चैनल को तैर कर पार किया. उन्होंने 16 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया.