डॉन छोटा राजन को जया शेट्टी मर्डर केस में उम्र कैद की सजा
जया शेट्टी मर्डर केस में मुंबई की एक अदालत ने डॉन छोटा राजन को दोषी पाया है. कोर्ट ने आज छोटा राजन को उम्र कैद की सजा सुनाई है. जया शेट्टी मुंबई के गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं. जबरन वसूली के चलते 4 मई, 2001 को छोटा राजन के गिरोह के दो कथित सदस्यों ने उनके होटल के अंदर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी.

