घर तक छोड़ने का वादा, 24 घंटे में तीन पुरुषों ने दो बार महिला से किया गैंगरेप, गुजरात में कंपा देने वाली हैवानियत
Gujarat Gangrape News: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में हैवानियत भरी घटना सामने आई। तीन पुरुषों ने एक महिला को घर छोड़ने के बहाने साथ में लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर लेकर गैंगरेप किया। वहशियों ने महिला को इसके बाद भी नहीं छोड़ा। आरोपी एक मकान में ले गए और फिर से बलात्कार किया। इस घटना के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।
गुजरात के ऊना में महिला के साथ गैंगरेप की घटना।
अहमदाबाद/राजकोट: Gujrat के गिर सोमनाथ जिले में महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। जिले में ऊना में तीन पुरुषों ने एक महिला के साथ 24 घंटे में दो-दो बार सामूहिक गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने महिला को मुंह बंद रखने के लिए धमकाया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला पेट में उठे दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा। महिला के अनुसार आरोपियों ने उसे घर तक सुरक्षित छोड़ने की पेशकश की। इसके बाद वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। इतना ही नहीं बाद में अपने एक घर में ले गए। जहां उसके साथ बलात्कार हुआ।
पति का हो गया है निधन
गिर Somnath जिले के तटीय शहर ऊना में यह घटना पिछले हफ्ते सामने आई। नवबंदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक एमएन राणा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के बताया कि कि यह मामला तब सामने आया जब मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाने वाली विधवा महिला को मंगलवार को ऊना के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसके परिवार वाले उसे इलाज के लिए ले गए। डॉक्टरों को बलात्कार के बारे में बताने के बाद अस्पताल ने एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) जारी किया और पुलिस को सूचित किया। विधवा ने नवबंदर मरीन पुलिस स्टेशन में तीनों पुरुषों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रेप करने वाले मछुआरे हैं। जांच में पता चला है कि विधवा के पति का 10 साल पहले निधन हो गया था।
परिचितों ने बनाया हवस का शिकार
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक हफ्ते पहले वह मांडवी चेकपोस्ट से अपने गांव जा रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार तीन लोग उसके पास आए। उन्होंने उसे गांव तक छोड़ने की पेशकश की। चूँकि वह उन्हें जानती थी, इसलिए वह जाने के लिए तैयार हो गई। कुछ दूर जाने के बाद, वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद तीनों उसे एक आरोपी के घर ले गए, जहां उन्होंने फिर से बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
छोड़ते वक्त दी मुंह बंद रखने की धमकी
प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने उसे घर लौटने की अनुमति दी, लेकिन उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी यौन उत्पीड़न के बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राणा ने कहा कि कई टीमों ने आरोपियों की व्यापक तलाश शुरू कर दी है। (यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पीड़िता की गोपनीयता की रक्षा के लिए उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहली सामने आई इस जघन्य घटना ने पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं। मुर्मू तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंच रही हैं। वह गुरुवार शाम को गुजरात पहुंचेंगी
#thebharatnews

