नेमप्लेट विवाद मे पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा की एंट्री
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दुकानों के बाहर नेमप्लेट विवाद के बाद, अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ऐसी ही खबरें सुनने को मिल रही हैं. इस तरह के मामले में भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भी एंट्री हो गयी है. रविवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए नाम लिखने की बात कही.साध्वी प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने-अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें. अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं. नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है. फिर सब समझदार हैं.'

