ऑपरेशन सिंदूर का उड़ाया था मजाक... अब टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगा, अभिषेक और सूर्या जमकर कूटेंगे!
Asia Cup 2025, IND vs PAK: एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। इस मैच से पहले दोनों देशों के बीच खूब विवाद मचा था।
ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाने वाला बेइज्जत
दुबई: भारत और पाकिस्तान की टीम आज एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मैच में भिड़ रही हैं। इस मैच को लेकर भारत में माहौल काफी गर्माया हुआ है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। इनमें से दो खिलाड़ी इस वक्त पाकिस्तान की एशिया कप टीम में शामिल हैं। ये खिलाड़ी फहीम अशरफ और अबरार अहमद हैं, जिनका भारत को लेकर रुख हमेशा खराब रहा है।
घटिया पोस्ट करने वाला पाकिस्तानी क्रिकेटर
भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ महीने पहले युद्ध जैसा माहौल बन गया था। उस वक्त फहीम अशरफ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक एक भारतीय महिला को सिंदूर लगा रहा था। महिला ने तिरंगे की साड़ी पहनी हुई थी। इस फोटो के कैप्शन में फहीम ने कैप्शन लिखा, 'नया अध्याय शुरू होता है।' इसे भारत की गरिमा और महिलाओं के दर्द का मजाक माना
अब टीम में मिली जगह
अब भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के मैच में फहीम अशरफ को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। फहीम को इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम में जगह मिल गई है। ये लगातार दूसरा मौका है जब फहीम को पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में चुना गया है। इससे पहले उन्हें ओमान के खिलाफ भी पाकिस्तानी मैनेजमेंट ने टीम में रखा था।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की प्लेइंग 11:
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (डब्ल्यू), फखर जमान, सलमान आगा (सी), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
#thebharatnews

