Elvish Yadav नहीं सेलिब्रेट कर पाए मां का बर्थडे, फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, शो की शूटिंग में बिजी हैं यूट्यूबर

Elvish Yadav नहीं सेलिब्रेट कर पाए मां का बर्थडे, फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, शो की शूटिंग में बिजी हैं यूट्यूबर

फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव के घर पर बीते दिनों फायरिंग हुई थी। इस हमले से सनसनी मच गई थी। एल्विश अभी अपने घर नहीं लौटे हैं। उन्होंने मां का जन्मदिन भी फोन पर ही सेलिब्रेट किया। उनके पिता ने बताया कि वो शूटिंग के कारण घर से दूर है।

 

एल्विश यादव की मां का बर्थडे

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव चर्चा में हैं। हाल ही में गुरुग्राम स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। भाऊ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस वक्त एल्विश घर पर नहीं थे। वो अभी भी घर नहीं लौटे हैं। यहां तक कि अपनी मां का जन्मदिन मनाने भी नहीं आए और फोन से ही उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर केक कटिंग का फोटो भी शेयर किया है। पर एल्विश के पिता का कहना है कि वो डर के कारण नहीं, बल्कि शूटिंग की वजह से घर से दूर है।

Elvish Yadav ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की फोटो शेयर की, जिसमें वो केक काट रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मम्मा।' उनके पिता ने बताया कि ये पहला मौका है, जब एल्विश अपनी मां के बर्थडे पर नहीं आया है। वो अपने शो की शूटिंग में बिजी हैं और 22 अगस्त को घर लौट रहे हैं

एल्विश यादव की मां का बर्थडे

 

 



हमलावरों ने 24 राउंड की थी फायरिंग

मालूम हो कि 17 अगस्त को एल्विश के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। सीसीटीवी कैमरा के वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग हेलमेट पहने हुए एल्विश के घर के बाहर आए और ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। गनीमत रही कि उनके पिता, मां, केयरटेकर या अन्य कोई इस हमले में हताहत नहीं हुआ।



इस वजह से किया हमला

एल्विश के घर पर हुए हमले की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एल्विश ने बैटिंग ऐप प्रमोट करके कई घरों को बर्बाद कर दिया। इसलिए ये हमला किया। इस हमले के बाद एल्विश के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई है। 8 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।


'लाफ्टर शेफ्स 2' में आए थे नजर


इससे पहले एल्विश को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में देखा गया था। उनकी जोड़ी पहले अब्दू रोजिक के साथ बनी थी, लेकिन वो बीच में ही शो छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उनकी जगह करण कुंद्रा ने ली थी। दोनों ने शो भी जीता।