हमीरपुर की कृषि उत्पादन गल्ला मंडी राठ में बिना गेट पास के ही सुविधा शुल्क लेकर निकाली जा रही खाद्यान्न से लदी गाड़ियां

जनपद हमीरपुर की राठ मंडी के ज़िम्मेदार कर्मचारियों की मिलीभागत से खाद्यान्नों की खरीदी कम मात्रा में दिखाकर थोक व्यापारियों से मोटी रकम लेकर बिना प्रपत्र9 के ही छोटे बड़े वाहनों से खाद्यान्न कस्बा क्षेत्र की मीलों सहित अन्य जनपदों में भेजकर कालाबाजारी करके मंडी टैक्स की जमकर चोरी कर रहे हैं और कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। जिससे सरकार को भारी राजस्व का चूना लगा रहे है। लेकिन फिर भी जिला प्रशासन मौन है।

हमीरपुर की कृषि उत्पादन गल्ला मंडी राठ में बिना गेट पास के ही सुविधा शुल्क लेकर निकाली जा रही खाद्यान्न से लदी गाड़ियां
राठ नवीन गल्ला मंडी में जमकर हो रही कालाबाजारी, मंडी टैक्स की चोरी करके कर्मचारी हो रहे मालामाल, फिर भी जिला प्रशासन कार्यवाही करना उचित नहीं समझते

उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में काफी लम्बे अरसे से चल रहे कृषि उत्पादन गल्ला मंडी समिति राठ में मंडी प्रभारी सचिव रवि कुमार और मंडी सहायक योगेश कुमार की मिलीभगत से एक प्रपत्र9 (9आर) पर कई गाड़ियों की निकासी की जा रही हैं। जिससे सरकार के राजस्व की चोरी कर लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। वही खाद्यान्न लदी पिकप और अन्य गाड़ियों को बिना गेट पास के ही सुविधा शुल्क लेकर रवाना किया जाता है। हालांकि इस बारे में अधिकारी अनजान बने हुए हैं उनकी नजर में मंडी में सही तरीके से काम किया जा रहा है। नवीन मंडी राठ में क्षेत्र के कई गांव के किसान अपना खाद्यान्न लेकर मंडी में व्यापारी को बेचने आते हैं जहां व्यापारी अपनी मनमानी तरीके से खाद्यान्न को कम दामों में खरीद कर किसान का शोषण करते हैं और यही अनाज अन्य प्रदेशों में ऊंचे दामों में बेचकर जेब गर्म करते हैं। जिससे किसानों का आर्थिक शोषण भी किया जाता हैं। चर्चा है कि मंडी सचिव और कर्मचारियों की मिलीभगत से एक प्रपत्र9 पर कई गाड़ियों की निकासी की जा रही है, जबकि एक प्रपत्र9 पर एक गाड़ी की निकासी का प्रावधान है। लेकिन कई गाड़ियां निकालकर सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। और अधिकारी और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। सूत्रों के मुताबिक रात के अंधेरे में मंडी सचिव और कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना गेट पास के मोटी रकम लेकर कई गाड़ियों को दूसरे जनपदों के लिए रवाना किया जाता है। साथ ही मंडी के ज़िम्मेदार कर्मचारियों की मिलीभागत से खाद्यान्नों की खरीदी कम मात्रा में दिखाकर थोक व्यापारियों से मोटी रकम लेकर बिना प्रपत्र9 के ही छोटे बड़े वाहनों से खाद्यान्न कस्बा क्षेत्र की मीलों सहित अन्य जनपदों में भेजकर कालाबाजारी करके मंडी टैक्स की जमकर चोरी कर रहे हैं और कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। जिससे सरकार को भारी राजस्व का चूना लगा रहे है। लेकिन फिर भी जिला प्रशासन सहित विभागीय उच्च अधिकारी मौन है।