न्यूट्रिशन फैक्ट्स लेबल के साथ झाड़ू हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिमसें झाड़ू के रैपर के ऊपर न्यूट्रिशन फैक्ट्स लेबल बना हुआ है, जो कि आमतौर पर खाने के प्रोडक्ट्स के पैकेट पर बना होता है. इसको देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक शख्स ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या झाड़ू में 150 कैलोरी होती है.' कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद खाने के पैकेट के रैपर से झाड़ू को पैक कर दिया गया है.

