5 अगस्त को मोदी सरकार का एक और बड़ा प्लान!

5 अगस्त को मोदी सरकार का एक और बड़ा प्लान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार वक्फ अधिनियम में संशोधन करने की तैयार कर रही है. आज इन अधिनियमों में संशोधन को लेकर बिल संसद में पेश किया जा सकता है. बिल के आज पेश होने के कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि 5 अगस्त को मोदी सरकार बड़े फैसले लेती आई है. 2020 में 5 अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी. वहीं, 2019 में 5 अगस्त को धारा 370 हटाई गई थी. सूत्रों के मुताबिक तीन दिन पहले 2 अगस्त को कैबिनेट ने वक्फ एक्ट में कुल 40 संशोधनों को मंजूरी दी है. इन संशोधनों के पारित होने के बाद वक्फ बोर्ड की शक्तियां सीमित हो जाएंगी. इन संशोधनों का उद्देश्य किसी भी संपत्ति को 'वक्फ संपत्ति' के रूप में नामित करने के वक्फ बोर्ड के अधिकार को प्रतिबंधित करना है.