इजरायली कंपनी के साथ सेमीकंडक्टर बनाएगा अडानी ग्रुप

इजरायली कंपनी के साथ सेमीकंडक्टर बनाएगा अडानी ग्रुप

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) से अडानी ग्रुप (Adani Group) के एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी (Big project approved) मिल गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra assembly elections) से पहले एक बड़े फैसले में सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में उद्योगों पर महाराष्ट्र कैबिनेट उप-समिति ने गुरुवार को 1.17 लाख करोड़ रुपये (Rs 1.17 lakh crore) के कुल निवेश वाली चार प्रमुख प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी।

इसमें इजराइल के टॉवर सेमीकंडक्टर और अडानी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित की जाने वाली सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग प्रोजक्ट भी शामिल है।

रायगढ़ जिले के पनवेल में स्थापित होने वाले प्रोजेक्ट में कुल 84,947 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 15,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। उप-समिति ने दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्यूफैक्चरिंग प्रोजेक्ट और एक कपड़ा संयंत्र को भी मंजूरी दी। यह घोषणा वेदांता-फॉक्सकॉन द्वारा सितंबर 2022 में पुणे के पास तालेगांव चरण IV में सेमीकंडक्टर प्लांट में अपने 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश को रद्द करने के दो साल बाद की गई है।