कार्डबोर्ड से ढंके सीवर में गिरा 7 साल का बच्चा

कार्डबोर्ड से ढंके सीवर में गिरा 7 साल का बच्चा

दिल्ली में एमसीडी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सात वर्षीय बच्चे की जान जाते-जाते बची. साउथ दिल्ली के पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी के ब्लॉक डी में कार्डबोर्ड से ढके एक मैनहोल में गिर गया. सुबह करीब 8 बजे लड़के को उसके पिता स्कूल छोड़ने जा रहे थे. उसके साथ उसकी मां और छोटी बहन भी थीं.

स्कूल के बाहर जब लड़का कार से बाहर निकला, तो उसने अनजाने में अपना पैर एकक कार्डबोर्ड शीट पर रख दिया, जिसके नीचे मैनहोल था. वजन पड़ते ही कार्डबोर्ड टूट गया और बच्चा मैनहोल में गिर गया. आसपास खड़े लोग और बच्चे के माता-पिता तुरंत हरकत में आए और उसको सीवर से बचाने में कामयाब रहे. लड़के को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया.