2008 से 2025 तक के IPL के ऑरेंज कैप विनर्स की लिस्ट, सिर्फ एक T20I खेलने वाला मार ले गया बाजी
अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। विराट कोहली की टीम ने पंजाब किंग्स को हराया। साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीता। उन्होंने 759 रन बनाए। विराट कोहली ने 657 रन बनाए।
आईपीएल 2025 का ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के नाम रहा।
अअहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 सीजन Royal Challengers Banglore के विनर बनते ही खत्म हो गया। Virat Kohli की टीम ने Punjab Kings को 6 रनों से हराकर पहला खिताब जीता। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे अधिक 15 मैचों की 15 पारियों में 657 रन बनाए। इसके बावजूद वह सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर मुंबई इंडियंस के स्टार सूर्यकुमार यादव ने 16 पारियों में 717 रन बनाए।
हालांकि, सबसे अधिक रन बनाने के लिए मिलने वाला ऑरेंज कैप का अवॉर्ड गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ले गए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 759 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

