सनातन धर्म बरगद की वृक्ष के तरह है- पंडित मदन मोहन मिश्रा
पारिजात धाम पर नो दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ कल्पवृक्ष सेवा समिति द्वारा अयोजित करवाया जा रहा।
सनातन धर्म एक बरगद के वृक्ष की तरह है- पंडित मदन मोहन मिश्रा
सुल्तानपुर। कल्पवृक्ष पारिजात धाम पर नौ दिवसीय श्री राम भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। पंडित बृजेश शास्त्री जी वा चंद्रशेखर जी ने मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ कराया ।श्री राम कथा में पहले दिन पंडित मदन मोहन मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम श्री राम की महिमा से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। और सब धर्म की एक तिथि है लेकिन सनातन धर्म की कोई ना तिथि है ना अंत है हमारा सनातन धर्म एक बरगद के वृक्ष की तरह है इसका कभी अंत नहीं होगा। और अपने माता-पिता की सदेव सेवा करनी चाहिए। कथा को सुनकर उपस्थित श्रोता भक्ति के सागर में डूब गए। इस मौके पर कल्पवृक्ष सेवा समिति के अंकित श्रीवास्तव, राकेश सिंह, , सत्यम चौरसिया, गोकुल प्रसाद, अनिल सिंह, अशीष चतुर्वेदी, विकास चौरसिया, शिवांग, शनि मिश्रा, नीतेश पाल, हिमांशु, पुनम त्रिपाठी आदि सदस्य वा सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

