बाजारों में राम मंदिर उद्धघाटन को लेकर जबरजस्त उत्साह बिक रहा राम मन्दिर का झण्डा
राम मन्दिर का बिक रहा झण्डा
अयोध्या में भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बाजार सजने लगा है। श्रीराम के झंडे, प्रतिमा व फोटो की मांग बढ़ गई है। लोग अपने घरों में लगाने के लिए झंडा खरीद रहे हैं। वाराणसी से लेकर गोरखपुर के मंडी में लंबी भीड़ देखने को मिल रहा है वही ऐसे लोग जो रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, वे अपनी आस्था प्रदर्शित करने के लिए अपने घरों और प्रतिष्ठानों में राम मंदिर के माडल, पीतल, संगमरमर व चीनी मिट्टी की प्रतिमा, फ्रेम के साथ फोटो, रामनामी पटाखे और जय श्रीराम के झंडे खरीद रहे हैं। इससे राममंदिर से जुड़े उत्पादों को लेकर नया बाजार चल पड़ा है। 22 तारीख राम मन्दिर उद्धघाटन को लेकर छोटे बड़े घरों के ऊपर राम मन्दिर का झंडा लहरा रहे हैं। और बाजारों में राम मन्दिर को लेकर दुकानदार खुश नजर आ रहा है। क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु झंडा खरीद रहे है एक स्थानीय दुकानदार ने बताया पिछली बार आजादी के अमृत उत्सव में लाखो रुपए का तिरंगा झंडा का कारोबार किया था

