सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश मेघवाल ने की दावेदारी ।

सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश मेघवाल ने की दावेदारी ।

भोपाल एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह से की आत्मीय मुलाकात 

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की है मुकेश मेघवाल कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों में से एक हैं जो रात दिन कांग्रेस के लिए समर्पित रहते हैं और जन सेवा के लिए जाने जाते हैं मुकेश मेघवाल विधानसभा क्षेत्र 164 सारंगपुर से कांग्रेस के दावेदारी करते हुए  भोपाल एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद  दिग्विजयसिंह से आत्मीय मुलाकात किये जिसमे बंटी रतन वर्मा व अन्य कार्यकर्ता साथ रहे। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश मेघवाल एक सशक्त मजबूत दावेदार के रूप में सामने आए हैं जो की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के दांत खट्टे करने के मन बना चुके हैं आप को बता दे की मुकेश मेघवाल युवाओं के उभरते हुए नेता माने जाते हैं और वो हमेशा युवाओं के बीच रहते हैं अगर सारंगपुर विधानसभा में युवाओं की पसंद की बात करे तो पहले स्थान पर मुकेश मेघवाल का नाम आता है अब देखना यहां होगा की कांग्रेस युवाओं की पसंद को विधानसभा सारंगपुर में उतारेगी जबकि कांग्रेस से सारंगपुर विधानसभा से और नेता भी अपनी अपनी दावेदार पेस कर रहे है ।