अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था सुमेरपुर से हुआ रवाना
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था सुमेरपुर से हुआ रवाना
हमीरपुर। बम बम उदघोष के साथ सुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था सुबह खजुराहो से कानपुर पैसेंजर ट्रेन से रवाना हुआ। इस अवसर पर कस्बे के समाजसेवियों ने अमरनाथ यात्रियों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। कस्बावासियों ने बम बम भोले का उदघोष कर स्टेशन परिसर को शिवमय बना दिया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को डा. नरेश शर्मा की अगुवाई में जम्मू के लिए रवाना हुआ। इस अमरनाथ यात्रा जत्थे में बिंदा साहू, पंकज तिवारी, राधे शुक्ला, सुनील मिश्रा, मोनू दुबे, अजयपाल साहू आदि शामिल रहे। रेलवे स्टेशन पर इन अमरनाथ यात्रियों का कस्बे के समाजसेवियों ने फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। तथा बम बम भोले का उदघोष करते हुये ट्रेन से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर अजय उर्फ बउवा द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, बंटू सिंह, अंकुर सिंह, अन्नी पांडेय, राजेश वर्मा, अर्थिल सोनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।