साप्ताहिक लव राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025: नवम पंचम योग से इन राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, सिंगल हो जाएंगे मिंगल

साप्ताहिक लव राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025: नवम पंचम योग से इन राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, सिंगल हो जाएंगे मिंगल

THE BHARAT NEWS

नवंबर के आखिरी हफ्ते में गुरु और शुक्र मिलकर नवम पंचम योग बना रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से नवंबर का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किन-किन राशियों का जीवन बनेगा रोमांटिक और सुखद

 

: नवंबर के आखिरी हफ्ते में गुरु और शुक्र नवम पंचम योग बना रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से नवें और पांचवें भाव में स्थित होते हैं तो नवम पंचम योग बनता है। इस योग के प्रभाव से करियर और जीवन में तरक्की के अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसे में ये राजयोग कई राशियों के जातकों की लव लाइफ के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि ये सप्ताह मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों की लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। जानें नवंबर के आखिरी सप्ताह के लिए क्या कह रहे हैं आपके सितारे।

 

मेष राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह की शुरुआत में खुशियां दस्तक देंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम मजबूत होता जाएगा। लेकिन किसी बात को लेकर मन में चिंता या बेचैनी रहेगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपने जीवन में ख़ुश रहेंगे। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए भविष्य से जुड़े कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं।

वृषभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान जीवन में खुशियों की भरमार रहेगी। पति-पत्नी के बीच आपसी अंडरस्टैंडिंग भी बहुत अच्छी रहेगी। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ कष्ट दिखाई दे रहे हैं। किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी रहेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह की शुरुआत में आपसी प्रेम में दूरियां महसूस हो सकती है। जीवन में किसी के आने की संभावना भी बढ़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में लव लाइफ में कष्ट रहेंगे। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और आपसी प्रेम मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में आपको अपनी लव लाइफ से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही अगर एक बैलेंस बनाकर रखेंगे तो प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस दौरान लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

सिंह राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह आपको संयम बरत कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए जितना धैर्य के साथ अपनी लव लाइफ को संभालेंगे उतना बेहतर परिणाम सामनेआएंगे। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे।सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी इंट्यूशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

कन्या राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह की शुरुआत में मन मलिन रहेगा और ऐसा प्रतीत होगा कि जीवन में आपको वह सब नहीं मिल रहा जिसके आप हकदार हैं। लव लाइफ में बेचैनी बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको अपने अहंकार के टकराव को भी दूर रखना होगा। ऐसे में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। आप अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी द्वारा अपने साथी को इम्प्रेस करने में सफल भी रहेंगे। यह सप्ताह रोमांटिक रहने वाला है। नवंबर का आखिरी सप्ताह आपके जीवन में सुख समृद्धि के संयोग लेकर आ रहा है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी लव लाइफ से संबंधित कोई पॉजिटिव समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह की शुरुआत में मन भावनात्मक तौर पर काफ़ी कष्ट में रहेगा। इस सप्ताह परिस्थितियां आपके लिए प्रतिकूल ही रहेंगी। यह समय लव लाइफ के लिए उचित समय नहीं है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होती जाएंगी एवं आपसी प्रेम मजबूत होगा।

धनु राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

यह सप्ताह आपके प्रेम संबंध के लिए शुभ सप्ताह है। सप्ताह की शुरुआत में संयम बरत कर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो जीवन में सुकून रहेगा। इस दौरान आपसी अंडरस्टैंडिंग भी बेहतर होती जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी लव लाइफ के लिए सुखद रहेगा।

मकर राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध में सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। जितना संयम और व्यवहार कुशलता के साथ स्थितियों को संभालेंगे उतना बेहतर परिणाम सामने आएगा। किसी भी प्रकार का फ़्रस्ट्रेशन आपके जीवन में कठिन समय लेकर आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपसी अंडरस्टैंडिंग को बनाने के लिए आपको अपनी तरफ से प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।

कुंभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए शुभ सप्ताह है। सप्ताह की शुरुआत में सेलिब्रेशन के योग बन रहे हैं। भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से कमतर क्यों न हो। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवन में सुकून रहेगा और अपनी लव लाइफ से संबंधित कोई सकारात्मक समाचार आपको मिल सकता है।

मीन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

 

इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में रोमांस की धीरे-धीरे एंट्री होगी और जीवन में सुकून लेकर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी की मदद से आपकी लव लाइफ में भी रौनक रहेगी एवं आपसी प्रेम में भी वृद्धि होती जाएगी।