भारतीय जनता पार्टी के नेता पर हुए हमले को 1 महीने से ऊपर बीत गया लेकिन अब 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस
शिवराज मामा के राज में पीट रहे भाजपा नेता
आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने की बजाय पेश कराने की की जा रही कोशिश।
सारंगपुर । मध्य प्रदेश के सारंगपुर में मोहर्रम की चौकी धुलाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी नेता पर घर पहुंच कर बिना रूट के रात्रि 12:30 बजे जुलूस ले जाकर देश विरोधी गाने बजाए और भारतीय जनता पार्टी नेता पर समझाइश देने की बात पर तलवार और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया और उनके घर पर मौजूद 3 लोगों को जख्मी कर दिया मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 307 सहीत बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया तो वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी प्रकरण दर्ज किया।
क्या है पूरा मामला
19 जुलाई को मध्यप्रदेश में मोहर्रम की चांद रात यानी चौकी धुलाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ सारंगपुर में भी चौकी धुलाई का चल समारोह धूमधाम से निकाला गया हुसैनी अखाड़ा फकीर वाडा द्वारा चल समारोह बाजार मैं निकालने के बाद मोहल्ले में उसका समापन किया गया पुलिस ने शांतिपूर्ण चल समारोह निकालकर समाप्त कराया लेकिन जुलूस के जिम्मेदार और चल समारोह में मौजूद भीड़ जुलूस को दोबारा से बिना रूट बिना अनुमति के रात 12:30 बजे दोबारा शुरू कर भारतीय जनता पार्टी के नेता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रसीद बेकरी के निवास के सामने लेकर पहुंचे जहां इन सभी असामाजिक तत्वों ने उनके घर के बाहर देश विरोधी गाने बजाते हुए जमकर उत्पात मचाया उन्हें बाहर निकलकर इन लोगों को समझाइश दी और थाना प्रभारी को फोन लगाकर मामले से अवगत कराया इसी बात पर जुलूस में शामिल जिम्मेदार और असामाजिक तत्वों ने उन पर धारदार तलवारों से डंडों से हमला कर दिया जिसमें भाजपा नेता सहित उनके भाई और बेटा गंभीर घायल हो गया मौके पर थाना प्रभारी ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार शुरू करया और अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज से लेकर हमलावरों के हमला करते हुए वीडियो भी सामने आए और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कि वह लगातार इस तरह के अपराधों को अंजाम देते हैं ।
मामले को एक महीने से अधिक बीत गया लेकिन पुलिस ने कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया जबकि भाजपा नेता से जुड़ा मामला प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर गृह मंत्री तक इस पूरे मामले की शिकायत भी की गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्य प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों को मध्य प्रदेश से बाहर जाने के लिए खुले मंच से चेतावनी देते हैं और पुलिस प्रशासन अधिकारियों को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हैं लेकिन उनकी यह चेतावनी और यह घोषणा है सिर्फ मंच तक ही सीमित दिखाई दे रही है इसका पालन पुलिस करती नहीं दिखाई दे रही है मामले में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि आरोपी स्वयं जाकर थाने पर पेश हो रहे हैं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई भी एक्शन लेती नहीं दिखाई दे रही है फरियादी परिवार लगातार पुलिस से निवेदन कर रहा है और गिरफ्तारी को लेकर लेकिन पुलिस जाएगी आरोपियों को गिरफ्तार करने की वजह उनको पेश होने की हिदायत दे रही है आखिर मध्य प्रदेश के सारंगपुर की पुलिस अपराधियों को सबक सिखाना क्यों नहीं चाहती है इस पूरे प्रकरण में जो अपराधी शामिल है उनका अपराध जगत से बड़ा नाता है इस मे 3 अपराधी के खिलाफ 15 से 20 से अधिक मामले दर्ज हैं फिर भी पुलिस आरोपियों पर कोई एक्शन नहीं ले रही है लगातार भारतीय जनता पार्टी नेता पर दबाव बनाया जा रहा है लगातार फेसबुक स्टेटस के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं उसके बाद भी पुलिस इन पर शिकंजा नहीं कस रही है
इस पूरे मामले में अपराधी और उसके परिवार से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक व्हाट्सएप के स्टेटस पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं धमकी भरे कमेंट पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस है कि कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपराधियों को लेकर सकते हैं कई बार अधिकारियों को अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए सख्त लहजे में निर्देशित भी कर चुके हैं लेकिन सारंगपुर में तो उनके निर्देशों का कहीं पालन नहीं दिखाई दे रहा है मामा जी का बुलडोजर भी लगता है पंचर हो गया है।