श्री राम मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लीनिक का केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
महराजगंज। साहूजी महाराज नगर में नवनिर्मित श्री राम मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लीनिक का केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेंटल क्लिनिक का खुलना बड़े ही गर्व की बात है। मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लीनिक के खुल जाने से जनपद के लोगों को काफी सहूलियते मिलेंगी और अपना इलाज कराने के लिए अन्य दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा।
इस मौके श्री राम मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लीनिक के एमडी डॉ सूरज सिंह ने बताया कि क्लिनिक में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से दांतों की सर्जरी, टूटे हुए जबड़ों की सर्जरी, दांतों की सफाई और प्रत्यारोपण किया जाएगा।
डॉ सूरज सिंह ने कहा कि लोगों के दांतों के प्रत्येक बीमारी का इलाज काफी किफायती दरों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करने में वह पीछे नहीं हटेंगे और 24 घंटे इमरजेंसी चिकित्सीय सेवा भी उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंगार सिंह, ओमप्रकाश पटेल, पशुपतिनाथ तिवारी, राजन पटेल सही तमाम अन्य लोग उपस्थित रहे।

