वैशाली में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 4 लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, नाराज लोगों ने गाड़ी में लगाई आग
बिहार के वैशाली जिले में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सहदेई के रामगंज इलाके में हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कार्पियो के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
सांकेतिक तस्वीर
वैशालीः बिहार में वैशाली जिले के सहदेई में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल रामगंज इलाके में स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो के ड्राइवर को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों ने स्कार्पियो को तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी। स्कार्पियो धू-धू कर जलती रही।
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कार्पियो चालक पर नशा कर वाहन चलाने का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कार्पियो बहुत तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर नशे में लग रहा था। उसने पहले
#thebharatnews

