प्रधान ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय पर किया जोरदार कब्ज़ा नहीं खुलता कभी ताला

प्रधान ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय पर किया जोरदार कब्ज़ा नहीं खुलता कभी ताला

संवाददाता अंकित दुबे

गाज़ीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत मर्दानपुर लक्ष्मण ग्राम सभा में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय बना कूड़ेदान शासन द्वारा हर गांव में पंचायत भवन निर्माण करने का निर्देश दिया गया था वही शासन द्वारा मर्दानपुर लक्ष्मण ग्राम सभा में पंचायत भवन के नाम पर रु 1650000 का बजट पास हुआ था जो कि पूरा भुगतान हो चुका है और अभी तक पंचायत भवन अर्ध निर्माण पड़ा हुआ है जब इस विषय पर वर्तमान प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि कितना भुगतान हुआ है और कितना शेष बचा है वही मर्दानपुर ग्राम सभा में तैनात सचिव रवि प्रकाश उपाध्याय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पंचायत भवन की फाइल जो पूर्व में सचिव थे सुधीर सिंह उन्हीं के पास है अभी तक मुझे वह फाइल नहीं मिली है कई बार हमने मांगने का भी प्रयास किया मगर उन्होंने अब तक मुझे फाइल नहीं दी कि मैं कोई काम करा सकु जो कि सचिव की तैनाती करीबन 15 महीने से है इस गांव में औऱ उन्हें यह नही पता कि कितने का प्रोजेक्ट है पंचायत भवन का औऱ कितना शेष पैसा बचा है आपको बताते चलें कि वही बगल में भूतपूर्व प्रधान रामायण यादव का मकान है और उन्होंने अपना कब्जा जमा रखा है वहां जो सामुदायिक शौचालय है उसका ताला उनके ही पास है और उसका अभी तक उन्होंने कभी ताला ही नहीं खुलने दिया और उसमें जो स्टार और टंकी रखी गई है वह उनके ही पास है इससे वह अपने दिनचर्या में यूज करते हैं जैसे पंचायत भवन में खाद ,बीज ,सड़ा आलू , पुआल और लकड़ी रख देना जबरन और किसी भी गांव के लोगो को व कर्मचारी को वहां नहीं जाने देते हैं इस विषय में जब सचिव से बात हुई की पंचायत भवन कभी खुलता है या नहीं खुलता तो उन्होंने बताया कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है और फिर सामुदायिक शौचालय पर किसकी नियुक्ति है यह भी उनको नही पता और सामुदायिक शौचालय खुलता है या नहीं तो उन्होंने बताया कि अभी नहीं खुलता है लेकिन प्रयास किया जा रहा है खोलने का कुछ दिन में खुलने लगेगा, सामुदायिक शौचालय की टंकी व स्टार कहां है तो उन्होंने बताया कि एक बगल में घर है रामायण यादव का उनके ही पास स्टार व टंकी है जब इस विषय पर वर्तमान प्रधान से बात हुई कि आपका पंचायत भवन कब खुलता है और सामुदायिक शौचालय को कब से लोग उसे यूज करने लगे गे तो प्रधान ने चुप्पी साध ली औऱ उन्होंने भी भूतपूर्व प्रधान के ऊपर पल्ला फेंक दिया,जब वहां की ग्रामीणों से बात हुई तो वहाँ के ग्रामीण काफी आक्रोशित थे कि ग्राम सभा में शासन द्वारा जो भी व्यवस्थाएं आ रही है आम जन्मांश को उसकी सुबिधा मिलनी चाहिए मगर यहां कुछ और ही दिखाई दे रहा है देखिए खबरों के बाद विभाग क्या करता है कारवाई कब तक हो पाता है।