स्कूल में बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, 'शिक्षा के मंदिर' में अश्लील डांस का VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप।

स्कूल में बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, 'शिक्षा के मंदिर' में अश्लील डांस का VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप।

चौक/महराजगंज: नगर पंचायत चौक के बरगदही बसंतनाथ परिषदीय विद्यालय में शिक्षा के मंदिर को एक बार फिर कलंकित किया गया है। जहां से फूहड़ भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह से स्कूल के प्रांगण में तीन,चार बार बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगा रहीं हैं। आस्था के नाम पर शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कार्य कहीं से भी उचित नहीं।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत जो है दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बालाओं के ठुमके का यह वीडियो कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। बावजूद उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

*स्कूल में ऐसे आयोजन को लेकर उठ रहे सवाल*

बताया जा रहा कि कार्यक्रम 3 फरवरी का है, जिसमें पूरी रात बार डांसरों अश्लील डांस किया। वहीं अब अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के सवाल उठ रहे कि आखिर सरकारी स्कूल में इस आयोजन का आदेश किसने दिया। रात के अंधेरे में बार डांसरों के लिए मंच सजाए जाने का जवाब प्रशासन के पास भी नहीं है। हालांकि, शिक्षा के मंदिर में हुए इस कार्यक्रम ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए।