'राहुल गांधी सबसे नेक दिल नेता', बर्थडे पर स्वरा भास्कर और कुनिका सदानंद ने किया विश, जमकर की तारीफ

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कुछ सितारों ने भी शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें स्वरा भास्कर और कांग्रेस की सपोर्टर रहीं कुनिका सदानंद शामिल हैं। स्वरा ने लिखा- भारतीय राजनीति के सबसे नेक इंसान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं कुनिका सदानंद ने भी उन्हें सबसे दयालु और सौम्य आत्मा बताया है।

'राहुल गांधी सबसे नेक दिल नेता', बर्थडे पर स्वरा भास्कर और कुनिका सदानंद ने किया विश, जमकर की तारीफ

लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर स्वरा भास्कर, कुनिका सदानंद जैसी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी के साथ वाली अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें से एक में वो उन्हें गुलाब के फूल देती दिख रही हैं।

इनमें से कुछ तस्वीरें स्वरा भास्कर की शादी की हैं। स्वरा भास्कर कांग्रेस की सपोर्टर रही हैं और वो राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का भी हिस्सा बनी थीं।

विश

स्वरा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को बर्थडे विश करते हुए कहा, 'भारतीय राजनीति के सबसे नेक इंसान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वो शख्स जो एक दशक से अधिक समय तक ट्रोलिंग, नेगेटिव पब्लिसिटी और आलोचनाओं के बावजूद अडिग रहा और भारत के लिए लगातार काम करता रहा! अदम्य व्यक्तित्व को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!@राहुल गांधीा। भारत के लिए लड़ने के लिए धन्यवाद।'

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में राहुल गांधी के साथ बढ़ी थीं स्वरा

वहीं स्वरा भास्कर कई मौकों पर राहुल गांधी की जमकर तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'को लेकर कहा था, 'उनके नेतृत्व में दोनों भारत जोड़ो यात्राएं सराहनीय हैं। मैं नहीं समझती कि मेरे जेहन में कोई ऐसे दूसरे ऐसे राजनेता हैं...जो सही में देश का कानो-कोना, कन्याकुमारी से कश्मीर, मणिपुर से मुंबई तक चले जनता के मन की बात सुनने, बहुत सारे ऐसे राजनेता हैं जो अपने मन की बात सुनाते रहते हैं हमें।'

कुनिका सदानंद ने भी राहुल गांधी को बर्थडे विश किया

वहीं स्वरा के अलावा Kunika sadanand ने भी राहुल गांधी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक बर्थडे विश वाले पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा है, 'एक दयालु और सौम्य आत्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जो केवल प्यार फैलाना जानती है। तमाम आलोचनाओं और निंदाओं के बावजूद आप अपने कथनी और करनी में समानता रखते हैं और भारत के लिए आवाज उठाते हैं। आपको और शक्ति मिले।'

राहुल गांधी शुक्रवार को 56 साल के हो गए

कांग्रेस के सीनियक नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को 56 साल के हो गए। साल 1970 में जन्मे राहुल गांधी ने 2004 में राजनीति की दुनिया में कदम रख। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जिसका प्रतिनिधित्व पहले उनके पिता राजीव गांधी करते थे। यहां से उन्होंने शानदार जीत हासिल की और अपने संसदीय करियर की शुरुआत की।

2019 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था

सितंबर 2007 में, उन्हें कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद जनवरी 2013 में राहुल गांधी को कांग्रेस का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। बाद में 16 दिसंबर 2017 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद संभाला। लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद जुलाई 2019 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। 9 जून 2024 को कांग्रेस की ओर से वे ऑफिशियली लोकसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए। यह राजनीति में उनका पहला औपचारिक संवैधानिक पद था।