राजस्थान जयपुर के राहुल शर्मा होंगे नई दिल्ली मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित :

राजस्थान जयपुर के राहुल शर्मा होंगे नई दिल्ली मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित :

जयपुर : भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत)ने राहुल शर्मा को प्रतिष्ठित "नेशनल आइकन अवार्ड्स 2024" के लिए आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम 18 दिसंबर 2024 को एलटीजी ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय और अधिकारिता, रक्षा और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालयों द्वारा समर्थित हैं।

ये अवार्ड उन सभी समाज के सच्चे नायको को दिया जाता है जो समाज में कुछ विशेष कार्य कर रहे हैं, खासकर भारत के गांवों और गरीब बस्तियों के लोगों को उनके अधिकारों को दिलाना तथा उन्हें हर तरह की सुख सुविधा उपलब्ध कराना इस कार्य में शामिल है।राहुल शर्मा जी व्यक्तिगत रूप समाज सेवा करते है उनके काम की असली पहचान उनके समाज सेवा के कार्यों में है। वह कई NGO के साथ मिलकर अनाथ बच्चों की मदद करते हैं!

नेशनल आइकन अवार्ड्स 2024 समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदंबिका पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम जाजू, और केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार गुलशन ग्रोवर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम ऐसे व्यक्तियों को पहचानते हैं जो न केवल अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी काम कर रहे हैं। राहुल शर्मा का योगदान उन्हें इस पुरस्कार के योग्य बनाता है, और यह समारोह उनकी मेहनत और मानवीय कार्यों को सम्मानित करने का एक आदर्श मंच बन गया है।