मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी  को गैंगस्टर मामले में जमानत मिल गई है। वहीं हाजी याकूब के परिवार की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी  को गैंगस्टर मामले में जमानत मिल गई है। वहीं हाजी याकूब के परिवार की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।

अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में याकूब के बेटे फिरोज और इमरान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद अब जिला बदर के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। एडीएम सिटी ने उनको अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। इससे पहले कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की थी।
31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। अवैध रूप से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में हाजी याकूब, बेटे फिरोज और इमरान समेत पंद्रह से अधिक लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।