मानवाधिकार जागरूकता संघ का प्रखंड स्तरीय बैठक
सहार (भोजपुर)-सहार प्रखंड के बाजार में स्थित कार्यालय में कार्यकारणी सह टीम विस्तार हेतु बैठक किया गया। बैठक का अध्यक्षता मानवाधिकार संघ के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राय अधिवक्ता एव संचालन प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में संघ के मजबूती व सहार के भ्रष्टाचार से मुक्त करने हेतु विचार विमर्श किया गया। मौके पर संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष विनकटेश शर्मा, मुकेश कुमार,प्रभात कुमार,पुष्पा देवी, अमित कुमार,गोविंद कुमार,मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।