*मऊगंज बीजेपी से प्रदीप पटेल पुनः होंगे भाजपा के प्रत्याशी, मृगेंद्र सिंह को मिल सकती है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी*

*मऊगंज विधानसभा में भाजपा विधायक प्रदीप पटेल व पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के बीच होगा सीधा कड़ा मुकाबला* मऊगंज । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने में सिर्फ 4 माह का वक्त शेष है. राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने मजबूत प्रत्याशियो की तलाश में सर्वे भी कराया गया है. जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही संभावित प्रत्याशियों को पार्टी हाईकमान द्वारा क्षेत्र भ्रमण के साथ जनसंपर्क करने का इशारा किया जा रहा है. रीवा जिले की बहुचर्चित विधानसभा सीट मुख्यमंत्री द्वारा घोषित नये जिला मऊगंज में जहां भाजपा के प्रदीप पटेल विधायक हैं काफी समय से सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म था की प्रदीप पटेल को टिकट इस बार नहीं दिया जाएगा. पर राजनीतिक गलियारों से जो अभी खबर निकल के4 आ रही है उससे अटकलों पर विराम लग गया क्योंकि विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज से पुनः भाजपा के प्रत्याशी होंगे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मृगेंद्र सिंह को पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत आ रहे हैं. 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदीप पटेल के अनुरोध पर मऊगंज की एक सभा दौरान जिला की घोषणा किए थे. सीएम शिवराज सिंह चौहान के मऊगंज आगमन से एक सप्ताह पहले ही मृगेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था. मृगेंद्र सिंह आज भी भाजपा मे सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं.तो वहीं कांग्रेस पार्टी मे इकलौता सुखेंद्र सिंह बन्ना का नाम भी फाइनल हो चुका है क्योंकि जनता के बीच लोकप्रियता के मामले में उनके मुकाबले में कहीं कोई दूसरा चेहरा दूर दूर तक नजर नही आता। देखा जाय तो भाजपा अपनी जीती हुई इस सीट को किसी कीमत में गवाना नहीं चाह रही है. जातीय समीकरण के हिसाब से भी प्रदीप पटेल सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं 15 अगस्त के बाद रीवा से अलग होकर मऊगंज जिला अपना मूर्त रूप धारण कर लेगा. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी मऊगंज जिला के अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है. जिसमें मृगेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देकर उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

*मऊगंज बीजेपी से प्रदीप पटेल पुनः होंगे भाजपा के प्रत्याशी, मृगेंद्र सिंह को मिल सकती है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी*
*मऊगंज बीजेपी से प्रदीप पटेल पुनः होंगे भाजपा के प्रत्याशी, मृगेंद्र सिंह को मिल सकती है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी*