भ्रष्टाचार का बोलबाला: पंचायत सचिव के मुख से - सहायक सचिव के भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पंचायत सचिव पहुंचा जनसुनवाई

भ्रष्टाचार का बोलबाला: पंचायत सचिव के मुख से - सहायक सचिव के भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पंचायत सचिव पहुंचा जनसुनवाई

*भ्रष्टाचार का बोलबाला: पंचायत सचिव के मुख से*

*सहायक सचिव के भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पंचायत सचिव पहुंचा जनसुनवाई*

मनावर से चेतन जिराती

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी उस समय भौचक्का रह गए जब एक पंचायत सचिव अपनी ही पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में अपनी ही पंचायत की शिकायत करने पहुंचे पंचायत सचिव ने तत्कालीन इंजीनियर और सहायक सचिव पर मनरेखा योजना में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत सुना कर जनसुनवाई करने वाले अधिकारियों को भोचचका कर दिया। मामला धार जिले की मनावर जनपद की ग्राम पंचायत भग्यापुर का है। शिकायत में सचिव जेलसिंग भाटिया ने पंचायत के सहायक सचिव व तत्कालीन इंजीनियर के द्वारा किए गए लाखो के भृष्टाचार की शिकायत बिंदुवार की है। सचिव द्वारा बताया गया है इस मामले की शिकायत सचिव द्वारा पूर्व में जनपद स्तर पर बार बार की गई है परन्तु जाँच सिर्फ मौखिक रूप से ही कि जा रही है। कई दफा जनपद में शिकायत के बाद कोई निराकरण ना होने की दशा में पंचायत सचिव को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करना पड़ी है। मंगलवार को जनसुनवाई में हुई यह शिकायत वाकई हैरान करने वाली है सिस्टम में रह कर सिस्टम की गलती उजागर करना बहुत हिम्मत का काम होता है। पंचायत भम्यापुर में पदस्थ सचिव जेलसिंग ने पंचायत में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में भृष्टाचार की शिकायत कर एक मिसाल पेस की है। अब देखना यह है की पंचायत सचिव के द्वारा की गई शिकायत पर धार जिलापंचायत अब किस प्रकार कार्यवाही करते हे।

पंचायत सचिव ने यह लिखा है शिकायत में मनावर जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक लक्ष्मण सोलंकी द्वारा बिना मजदूर लगाये फर्जी मस्टर रोल के माध्यम से लाखो रुपयों का भुगतान कराकर राशी बिना मजदूरों के संज्ञान के उनके खातों से निकाली गयी है।

उक्त कार्यों पर फर्जी मस्टर रोल के द्वारा भुगतान किया गया है। सोकपिट निर्माण फटफटिया पर राशी 8106 का भुगतान किया गया है। सोकपिट निर्माण मा. वि. के पास राशी 3474का भुगतान किया गया है। सोकपिट निर्माण मशाराम की चक्की के पास राशी 8106/- का भुगतान किया गया है। फार्म पोंड निर्माण नर्सरी के पास राशी 110010का भुगतान किया गया है। फार्म पॉड निर्माण नर्सरी के पास भाग 2 राशि 308589 का भुगतान किया गया है। नाला ट्रेच निर्माण पुलिया से सुखलाल के खेत की और राशी 228589 का भुगतान किया गया ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा उक्त निर्माण कार्यों पर फर्जी लेबर के नाम से भुगतान कराया गया है उक्त निर्माण कार्यों पर जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया है। जेसीबी मशीन की लागत से कहीं अधिक गुना फर्जी मुल्यांकन कराकर राशी का भुगतान रोजगार सहायक के द्वारा कराया गया है। ग्राम पंचायत रोजगार सहायक द्वारा तत्कालीन सरपंच कैलाश निंगवाल की मनरेगा योजना अंतर्गत सिकवेयर लॉग इन पासवर्ड का दुरूपयोग किया गया है। बिना सरपंच की जानकारी के फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्जी तरीके से सब इंजनियर के साथ मिल कर तकनिकी स्वीकृति जारी करा कर लॉग इन आयडी से ग्राम पंचायत की प्रशासकीय स्वीकृति स्वयं के द्वारा जारी करली गयो। उक्त निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है ग्राम पंचायत में पदस्थ तत्कालीन उपयंत्री मनोज जामुने के साथ मिलकर रोजगार सहायक ने फर्जीवाडा भ्रष्टचार किया है। उपयंत्री द्वारा बिना मजदुर देखे, सरपंच सचिव के बिना पास्फार पेमेंट के कोरे मस्टरों पर लगातार मूल्यांकन किया गया है। रोजगार सहायक के द्वारा जब बिना सरपंच सचिव की साइन के मस्टर रोल मूल्यांकन हेतु उपयंत्री को दिए जा रहे थे तो उपयंत्री बिना रोक टोक के फर्जी मस्ट्रो का मूल्यांकन लगातार करते रहे।

*जांच हो चुकी है मौके पर काम है-* पंचायत सचिव के द्वारा की गई शिकायत पर पंचायत के सहायक सचिव लक्ष्मण से जब इस शिकायत के बारे में पूछा गया तो लक्ष्मण का कहना था कि इस मामले की शिकायत लगभग दो महीने पूर्व भी की गई थी जिसमे जनपद से जांच दल के साथ तहसीलदार साहब भी आए हे जिन्हे CEO का अतिक्त पद दिया था जिन्होंने मौके पर काम भी देखा है। जाँच दल ने ऐसा कुछ नही पाया शिकायत झूठी है। इस बात को लेकर तहसीलदार साहब से बात की गई हो उन्होंने कहा की CEO साहब ने पदभार ग्रहण कर लिया था । उन्हे मौके की जानकारी दे दी थीं ।

जनपद मनावर सीईओ से सम्पर्क किया गया परन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया ।