भटगांव में बढ़ते जा रहे क्रिकेट सट्टा खाईवाल।बिना किसी भय के सट्टा का खेल जारी।
भटगांव में बढ़ते जा रहे क्रिकेट सट्टा खाईवाल।बिना किसी भय के सट्टा का खेल जारी। बिलाईगढ़: नगर पंचायत भटगांव में वर्ल्डकप मैच शुरू होते ही सट्टेबाजी का गिरोह भी बढ़ने लगा है. सट्टेबाजी के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. एक दिन में करीब एक करोड़ का सट्टा नगर सहित आस- पास के गांव में लग रहा है।यह बात गोरतलब है की नगर में कई बड़े खईवाल आ गए है जो बड़े स्तर में क्रिकेट सट्टा के खेल को आगे बढ़ा रहे है,आपको बता दें सट्टा गिरोह अलग अलग तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे है, कोई व्हाट्सप कॉलिंग पर सट्टा ले रहा है तो कोई टेलीग्राम या फेसबुक के माध्यम से भटगांव की बात करें तो सिर्फ नगर में ही एक दर्जन से अधिक सट्टा खाईवाल इस काले कारनामे को अंजाम दे रहे है,वही आस पास के छोटे ग्रामीणों में भी बड़े खईवाल होने की जानकारी मिली है गावो में रोजाना लगभग 10 लाख से ऊपर का गेम ले रहे है। गिरसा,बेलटिकरी,भटगांव, सरसिंवा, बिलाईगढ़ जैसे जगहों में भी क्रिकेट सट्टा ने अपना पांव जमा लिया है। क्रिकेट सट्टा के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नही होने के कारण सट्टा खईवालो के हौसले बुलंद है, वही सीमावर्तिया जिलों की बात करें तो उन जिलों में क्रिकेट सट्टा पर समय समय पर कार्यवाही देखने के लिए मिल जाती है, पर सारंगढ़ को जिला बने एक वर्ष से अधिक समय हो गए पर इस जिले में क्रिकेट सट्टा के खिलाफ अभी तक कोई संतुष्टि जनक कार्यवाही नही देखी गई है, फिलहाल अब देखना ये है की क्रिकेट सट्टा के बेताज बादशाहों पर कार्यवाही कब और कैसे होती है,या फिर सट्टा का खेल ऐसे ही बिना किसी डर और भय के बदस्तूर जारी रहेगा।
भटगांव में बढ़ते जा रहे क्रिकेट सट्टा खाईवाल।बिना किसी भय के सट्टा का खेल जारी।
बिलाईगढ़: नगर पंचायत भटगांव में वर्ल्डकप मैच शुरू होते ही सट्टेबाजी का गिरोह भी बढ़ने लगा है. सट्टेबाजी के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. एक दिन में करीब एक करोड़ का सट्टा नगर सहित आस- पास के गांव में लग रहा है।यह बात गोरतलब है की नगर में कई बड़े खईवाल आ गए है जो बड़े स्तर में क्रिकेट सट्टा के खेल को आगे बढ़ा रहे है,आपको बता दें सट्टा गिरोह अलग अलग तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे है, कोई व्हाट्सप कॉलिंग पर सट्टा ले रहा है तो कोई टेलीग्राम या फेसबुक के माध्यम से भटगांव की बात करें तो सिर्फ नगर में ही एक दर्जन से अधिक सट्टा खाईवाल इस काले कारनामे को अंजाम दे रहे है,वही आस पास के छोटे ग्रामीणों में भी बड़े खईवाल होने की जानकारी मिली है गावो में रोजाना लगभग 10 लाख से ऊपर का गेम ले रहे है। गिरसा,बेलटिकरी,भटगांव, सरसिंवा, बिलाईगढ़ जैसे जगहों में भी क्रिकेट सट्टा ने अपना पांव जमा लिया है। क्रिकेट सट्टा के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नही होने के कारण सट्टा खईवालो के हौसले बुलंद है, वही सीमावर्तिया जिलों की बात करें तो उन जिलों में क्रिकेट सट्टा पर समय समय पर कार्यवाही देखने के लिए मिल जाती है, पर सारंगढ़ को जिला बने एक वर्ष से अधिक समय हो गए पर इस जिले में क्रिकेट सट्टा के खिलाफ अभी तक कोई संतुष्टि जनक कार्यवाही नही देखी गई है, फिलहाल अब देखना ये है की क्रिकेट सट्टा के बेताज बादशाहों पर कार्यवाही कब और कैसे होती है,या फिर सट्टा का खेल ऐसे ही बिना किसी डर और भय के बदस्तूर जारी रहेगा।

