बिहार :-पूर्णिया अपराधियों का कहर गरजी बंदूके दो पक्षों में भिड़ंत

बिहार :-पूर्णिया जानकी नगर थाना के काली मंडल टोला में जमकर गोलीबारी हुई। जानकी नगर थाना के काली मंडल घटना में बनमनखी नगर परिषद की अध्यक्ष संजना देवी के भाई बबलू यादव और चचेरे भाई संतोष यादव को मार दी गई। जिसमें संतोष यादव को मौके पर मौत हो गई। जबकि बबलू यादव गंभीर हालत में पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना के पश्चात आरक्षी अधीक्षक अमर जावेद ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। इस मौके पर जानकी नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश और बनमनखी एसडीपीओ हुलास कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक संतोष यादव के चाचा बालकिशन यादव ने कहा कि गांव के ही पवन यादव और नवीन यादव ने इन दोनों को गोली मार दी। जबकि पंकज यादव, पवन यादव, भूटान यादव,समेत अन्य लोक लाठी डंडा से मारपीट कर रहे थे। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों के आपसी बिवाद में दोनों पक्षों से मारपीट और गोलीबारी हुई है। वही दो लोगों की गोलियां लगी है। जिसमें एक की मौत हो गई। और दूसरे को पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। और आगे की कार्यवाही जानकी नगर थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ हुलास कुमार ने घटनास्थल जांच में जुटे हुए हैं।

बिहार :-पूर्णिया अपराधियों का कहर गरजी बंदूके दो पक्षों में भिड़ंत
बिहार :-पूर्णिया अपराधियों का कहर गरजी बंदूके दो पक्षों में भिड़ंत