बिहार :- अरवल जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी

जिला प्रशासन अरवल द्वारा जनहित में जारी। डेंगू एवं चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर साफ पानी में पनपता है। डेंगू एवं चिकनगुनिया बीमारियों के मुख्य लक्षण तेज बुखार,बदन दर्द,सर एवं जोड़ों में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द होना, नाक, मसूड़े से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना, त्वचा पर लाल धब्बे,चकते का निशान होना एवं काला पैखाना होना इत्यादि है। डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु निम्न उपाय करें- दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। मच्छर भगाने वाली दवा, क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने,घर एवं सभी कमरों को साफ सुथरा एवं हवादार बनाएं,टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रिज के पानी का निकासी ट्रे, पानी टंकी एवं घर के अंदर एवं अगल-बगल में अन्य जगहों पर पानी ना जमने दें ।अपने आसपास के जगह को साफ सुथरा रखें तथा जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशी दावाओं का छिड़काव करें। उपरोक्त लक्षणों के साथ तेज बुखार से पीड़ित मरीज को अविलंब सदर अस्पताल अथवा सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। सदर अस्पताल अरवल में डेंगू संबंधित जांच नियमित रूप से की जा रही है जिसका लाभ पीड़ित मरीज उठा सकते हैं। नगर परिषद अरवल व नगर पंचायत कुर्था में डेंगू से बचाव हेतु फॉगिंग नियमित रूप से कराई जा रही है। पानी में पनपने वाले मच्छरों के लारवे को समाप्त करने के लिए एंटी लारवा का इस्तेमाल भी नगर क्षेत्र में किया जा रहा है।

बिहार :- अरवल  जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी
बिहार :- अरवल  जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी