बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती बर्षा सिंह जलीय स्त्रोत का उपयोग न करने की सलाह दी
बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती बर्षा सिंह जलीय स्त्रोत का उपयोग न करने की सलाह दी
जिला प्रशासन अरवल द्वारा जनहित में जारी-
ज्ञातव्य हो कि जिले में अभी धान की फसल का समय चल रहा है जिसको देखते हुए नालों, नहरों, पइनो एवं तालाबों में पर्याप्त पानी की मात्रा उपलब्ध है। प्रायः ऐसा देखने में आ रहा है कि छोटे बच्चों द्वारा इन जलीय स्रोतों का उपयोग नहाने के लिए किया जा रहा है । तेज धार एवं अत्याधिक गहराई होने के कारण बच्चे अक्सर इसमें तैर नहीं पाते हैं एवं डूब जाते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा यह सलाह दी जाती है कि छोटे बच्चे स्नान करने हेतु इन जलीय स्रोतों का उपयोग न करें, गहरे पानी में न जाएँ, बहाव वाले पानी से दूर रहने का प्रयास करें, अगर आपको कोई व्यक्ति डूबता हुआ दिखाई देता है तो किनारे खड़े रहकर बांस, लकड़ी या कपड़ों की सहायता से डूबते हुए व्यक्ति को बाहर लाने का प्रयास करें। कभी किसी मवेशी पर सवार होकर पानी में न जाए इससे जान माल की क्षति हो सकती है।