बस्ती। जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अधिकारियों के साथ सावन मास के शिवरात्रि मेले की श्री भदेश्वर नाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

बस्ती। जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अधिकारियों के साथ सावन मास के शिवरात्रि मेले की श्री भदेश्वर नाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

बस्ती। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग ,नाली , निर्माण साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था 11जुलाई की शाम तक पूरी कर सभी विभाग रिपोर्ट देंगे। अधिकारियों ने मंदिर से डारीडीहा को जोड़ने वाले लगभग 5 मीटर नवनिर्मित मार्ग का भी निरीक्षण किया , जो अब समतल हो गया है। उन्होंने जिला पंचायत को निर्देश दिया कि इस पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराएं उन्होंने प्रत्येक मोड़ पर सूचना संबंधित बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मंदिर परिसर का निरीक्षण किया कावड़ियों के मंदिर में प्रवेश एवं निकास के मार्ग का निरीक्षण किया इस बार शिवलिंग के पहले बैरिकेडिंग लगाई गयी हैं, कावड़िये इस पर जल चढ़ाते हुए बायी  तरफ से बाहर निकलेंगे नवनिर्मित मार्ग पकड़कर बारीडीहा रोड पर आ जाएंगे इस व्यवस्था से मंदिर के सामने भीड़ नियंत्रण में सुविधा होगी। मंदिर तक पहुंचने वाले अन्य मार्गों पर भी बैरिकेडिंग एवं पुलिस की व्यवस्था की गई है दोनों अधिकारियों ने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने पार्किंग स्थल एवं आशा होटल के बगल से यहां तक आने वाले मार्ग पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने का उन्होंने निर्देश दिया।उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि 13 ,14 एवं 15 जुलाई के लिए सफाई कर्मियों की टीम गठित कर दी  जाए जो नियमित साफ-सफाई करें सड़क के किनारे नाली के बाद दुकानदार अपनी दुकान लगाएंगे उल्लेखनीय है कि 14 की आधी रात से 15 जुलाई को दोपहर तक कावड़ियों द्वारा श्री भदेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाया जाएगा इस दौरान लाखों श्रद्धालु अयोध्या में सरयू नदी से जल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से अमहट ,चेतक तिराहा एवं बारीडीहा होते हुए। श्री भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे शहर में इस मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है चेतक तिराहा से चार पहिया वाहन जाने की अनुमति नहीं होगी दोपहिया वाहन डारीडीहा से पहले पार्किंग में खड़े किए जाएंगे जिलाधिकारी ने बताया कि 12 जुलाई की शाम से राष्ट्रीय राजमार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा केवल एंबुलेंस एवं शव वाहन जा सकेंगे।घघौआ से राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रत्येक 2 किलोमीटर पर सेक्टर बनाकर पडाव स्थल बनाया जा रहा है। जहां कावड़िये विश्राम कर सकेंगे। यहां पर उनके लिए पेयजल ,प्रकाश ,शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले गांव अपने गांव के सामने तथा पड़ाव स्थल पर सूचनात्मक बैनर और होर्डिंग लगाएंगे परिवहन विभाग यहां पर स्टाल लगाएगा।जहां सड़क सुरक्षा संबंधी सूचनाएं तथा उनके लिए सशुल्क हेलमेट उपलब्ध होगा। स्वास्थ विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे जहां डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवाएं भी उपलब्ध रहेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले सभी सीएचसी /पीएचसी 24घन्टे खुले रहेंगे तथा यहां पर कुत्ते काटने एवं सांप काटने पर लगने वाली सुई उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली लिंक रोड पीडब्ल्यूडी के द्वारा बैरिकेडिंग लगाई जाएगी राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर 26 स्थानों पर कट्स है जिस पर प्राधिकरण द्वारा बैरिकेडिंग की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति , एसडीएम कमलेश चंद्र ,एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी , एएमए विकास मिश्रा , सीओ सदर आलोक प्रसाद , टीएसआई कमलेश्वर सिंह , आलोक कुमार अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार , राजेश गिरी उपस्थित रहें।