*पुलिस अधीक्षक मऊगंज के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण किया दर्ज*
*नईगढ़ी पुलिस ने किया अनसुना तो पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई थी न्याय की गुहार*
मऊगंज। अन्याय अत्याचार के खिलाफ सख्त पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र जैन की न्यायप्रिय कार्यशैली से फरियादियों को न्याय मिल रहा है। जहां श्री जैन के निर्देश पर एक महिला के साथ मारपीट करने बाले आरोपियों खिलाफ अंततः नईगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उक्त मामला दिनांक 03 अक्टूबर 23 का है जब फरियादिया अन्तिमा त्रिपाठी पति देवेन्द्र त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जोरौट थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज (म.प्र.) ने नईगढ़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने खेत मे धान लगवाई थी तो मेरे जेठ सीताशरण त्रिपाठी का लड़का शुभम त्रिपाठी उसके खेत में भैस बांध दिया तो शुभम त्रिपाठी को अपने खेत मे भैस बांधने से मना की खेत में धान लगी है वहां से अपनी भैंस हटा ले तो शुभम त्रिपाठी उससे गाली गलौज करते हुए हटाने से इंकार किया तब उसने शुभम त्रिपाठी को गाली देने से मना की तो वही पर पड़े डंडा से मुझे मारने लगा इतने में शुभम त्रिपाठी की मां सरोज त्रिपाठी भी अपने बेटे के साथ मारपीट शामिल हो गई है,जब उसने हल्ला गोहार मचाया तो नीतू त्रिपाठी व नीतू की माता ने पहुंचकर बीच बचाव किये। मारपीट से वह चोटिल हो गई,लेकिन नईगढ़ी पुलिस ने शिकायत को असंज्ञेय बताया और गम्भीरता से नही लिया ।
जिसके बाद पीड़िता मऊगंज पुलिस अधीक्षक श्री जैन के पास न्याय की गुहार लगाई जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कल नईगढ़ी पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी शुभम त्रिपाठी और उसकी मां सरोज त्रिपाठी के खिलाफ भा.द.स.की धारा 323,294,34 के तहत मामला दर्ज किया है।


