*नवगठित मऊगंज जिले में कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधित धारा 144 लागू करने के बाद भी मऊगंज नगर के अंदर भारी वाहन का प्रवेश।*

*नवगठित मऊगंज जिले में कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधित धारा 144 लागू करने के बाद भी मऊगंज नगर के अंदर भारी वाहन का प्रवेश।*

जिले में कलेक्टर द्वारा धारा 144 लागू करते हुए नगर में भारी बाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

लेकिन इसका पालन कराना प्रशासन के लिए मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

भारी बाहनो के प्रवेश व कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश की दिन दहाड़े उल्लंघन की तस्वीरे आये दिन सामने आ रही है। ऐसा ही मंगलवार को देखने को मिला जब एक 16 चक्का ट्रेलर नगर के मार्केट में प्रवेश करते नवनिर्मित सड़क पर दौड़ रहा था।

ऐसे में यह समझा जा सकता है कि मऊगंज में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित रखने को लेकर कितना गम्भीर है।

जहां पर कलेक्टर का ही आदेश ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है