नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने यातायात पुलिस सड़क पर उतरी

यातायात प्रभारी ने दी हिदायत सड़क पर दुकान और वाहन रखने वालों को होगा जुर्माना*

नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने यातायात पुलिस सड़क पर उतरी
नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने यातायात पुलिस सड़क पर उतरी

मऊगंज । नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने सोमवार को यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर निकले और सड़क पर ठेला और वाहन रखने वाले लोगों को उन्होंने हिदायत दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कोई वाहन नहीं हटाता है, तो चालान बनाकर वाहन जब्त किया जाएगा। थाना प्रभारी दोपहर 03 बजे पुलिस बल के साथ मऊगंज बस स्टैंड सहित मुख्य मार्ग पर निकले। जहां पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया वाहन चालकों के हटाया यातायात पुलिस की गई कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया। 

*पार्किंग न होने से बनते हैं जाम के हालात*

नगर सहित ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोग अपनी जरूरतों के सभी सामान खरीदने के लिए आते हैं, लेकिन नगर में वाहनों के लिए पार्किंग नहीं होने के कारण लोग मजबूरी वश दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर देते हैं। नगरवासियों ने कई बार प्रशासन से पार्किंग की मांग की, लेकिन यहां पार्किंग नहीं बनाई गई