नगरपरिषद की लापरवाही से जनजीवन अस्त व्यस्त

बालोतरा। बालोतरा के समदड़ी रोड़ पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के आवास के पास सीवरेज का पानी सड़क पर फैल रहा हैं जिससे सड़क गन्दे पानी से लबालब भरी पड़ी हैं। इस सड़क पर हजारों लोगों का दिन भर आवागमन रहता हैं जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। नगरपरिषद की लापरवाही से लोगों को इस सड़क पर आवागमन करना बहुत भारी पड़ रहा हैं। केंद्रीय मंत्री के आवास के पास इस तरह की लापरवाही तो आमजन की तो कोई सुध नहीं लेने वाला औऱ न ही विकास की उम्मीद रखें।