जवाहर लाल नेहरू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार करवाया था, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप
निशिकांत दुबे आए दिन नेहरू से लेकर गांधी परिवार पर हमला बोलते रहते हैं। उन्होंने इस बार फिर से पुराने इतिहास कर जिक्र कर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर हमला बेला है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया।
नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि नेहरू ने शेख अब्दुल्ला के साथ मिलकर 1953 में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की गिरफ्तारी और जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई उनकी मृत्यु के मुख्य जिम्मेदार थे। उन्होंने इस दौरान इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की एक गलती की वजह से कनाडा से भारत आ रहे एयर इंडिया के विमान को हवा में खलिस्तानी आतंकी ने उड़ा दिया,कुल 329 लोग मारे गए।
क्या कहा निशिकाांत दुबे ने
23 जून 1953 हमारे भाजपा / जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की मृत्यु कश्मीर में रहस्यमय स्थिति में जेल में हो गई। जेल जाने का पहला कारण था धारा 370 और दूसरा नारा एक इस देश में दो निशान,दो प्रधान,दो संविधान नहीं चलेंगे। गिरफ्तारी किसने कराई नेहरु जी ने शेख अब्दुल्ला जी के साथ मिलकर,आईबी की रिपोर्ट कहती है मृत्यु के कारण का पता नहीं,डॉक्टर मुखर्जी जी की माता जी न्यायिक जांच की मांग करती रहीं लेकिन नेहरू जी ने अपने राजनैतिक विरोधी को ठिकाने लगा कर सभी जांच रोकी,आज 370 हमारे प्रधानमंत्री जी ने खत्म कर 67 साल के संकल्प और संघर्ष को पूरा किया।
इंदिरा गांधी की वजह से खालिस्तानी ने एयर इंडिया का विमान उड़ाया
निशिकांत दुबे ने कहा कि 23 जून 1985 कनाडा से भारत आ रहे एयर इंडिया के विमान को हवा में खलिस्तानी आतंकी ने उड़ा दिया,कुल 329 लोग मारे गए और इसका कारण था इंदिरा गांधी जी का ब्रिटिश सेना के साथ मिलकर स्वर्ण मंदिर अमृतसर पर हमला करना।
।CIA यानि अमेरिका अगाह करता रहा,पैसेंजर एयर इंडिया पर नहीं चढ़े,जॉंच रिपोर्ट के अनुसार किसी के दबाव पर उन दो यात्रियों का सामान चढ़ाया गया,किसका दबाव था ? कनाडा में एयरलाइंस के कर्मचारियों में कौन कौन खलिस्तान समर्थक थे? राजीव गांधी जी ने पूरी लीपा पोती कर दी।
poonampal

