।जलमग्न हुआ कथा स्थल भैसांली ग्रांउड मौके पर पहुंचे महापौर, पानी की निकासी को लेकर आयोजक चिंतित*
*कथा के बीच अनिरुद्ध महाराज बोले मंच पर अधिक लोग ना बैठे आयोजक दें ध्यान*
*संत मुरारी बापू की इस ग्राउंड में हुई थी कथा बरसात में पंडाल गिरने का हादसा हो चुका*
मेरठ। कथा स्थल भैसांली ग्राउंड हुआ जलमग्न इसी बीच महापौर हरिकांत अहलूवालिया आयोजकों के बीच पहुंचे कथा स्थल को पानी से भरा देख आयोजकों ने महापौर से कथा स्थल से पानी निकालने को लेकर मदद की गुहार लगाई वहीं नगर निगम की ओर से कथा स्थल से पानी निकालने के लिए दो पंप लगाए गए हैं आज इंद्रदेव भी जमकर बरसे है पूरे मेरठ शहर में जलभराव की स्थिति है आगे पानी की निकासी होना भी बड़ी समस्या के रूप में देखा जा रहा है आयोजक भी चिंतित दिखाई दिए शायद वो जानते होंगे, आपको बता दें बीते कई वर्ष पूर्व इसी ग्राउंड में राष्ट्रीय संत मुरारी बापू की 9 दिन की कथा चल रही थी कथा संपन्न होने के 2 दिन पूर्व मेरठ में जमकर बारिश हुई थी और ग्राउंड जलमग्न हो गया था इसी बीच कथा स्थल पर लगा पंडाल रात को अचानक गिर गया था गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ वही स्थिति आज देखी जा रही है बता दें 12 जुुुलाई तक विश्व विख्यात श्रीमद भगवत कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज की कथा निर्धारित की गई है कथा का आज पहला दिन है लंबा चौड़ा पंडाल मेेंं वही जलमग्न के बीच कथावाचक कथा कर रहे हैं और श्रद्धालु तो 2 फुट पानी के बीच बैठे कथा श्रवण कर रहे हैं कथा के बीच अनिरुद्ध महाराज चिंंतीत है आयोजकों से व्यवस्था को लेकर कह रहे हैं कि मंच पर अधिक लोग ना बैठे। पूरा पंडाल बरसात के पानी से लबालब हैै 2- 2 फुट पानी और बिजली के अन्य उपकरण लगे हैं मजबूत लोहे का पंडाल है और बरसात में करंट उतरनेे का खतरा भी चिंंता का विषय है
श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं और पानी के बीच बैठकर हजारों श्रद्धालुु कथा श्रवण कर रहे हैं।

