घरेलू झगड़े के विवाद पर बेटे ने मां को लाठी डंडो से पीटा मां को किया घायल

जैयन्तीदेवी पत्नी अशोककुमार शाक्य निवासी बरहा ने तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की थी कि गुरूवार की सुबह उनके लडके अनूप शाक्य ने गालीगलौज करते हुये लाठी लेकर उनके साथ मारपीट की

घरेलू झगड़े के विवाद पर बेटे ने मां को लाठी डंडो से पीटा मां को किया घायल
संकेतांक

*रिपोर्ट-रचित पाण्डेय हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क के साथ*

किशनी/मैनपुरी।जैयन्तीदेवी पत्नी अशोककुमार शाक्य निवासी बरहा ने तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की थी कि गुरूवार की सुबह उनके लडके अनूप शाक्य ने गालीगलौज करते हुये लाठी लेकर उनके साथ मारपीट की। जिससे उनके दोनों हाथों तथा मुंह में चोटें आगई। शिकायत में मारपीट के लिये उनके बेटे को उकसाने बाले गिरन्द पुत्र कुंअरबहादुर का नाम भी सामने आया था। तहरीर के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई और मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को वही घायल महिला लडखडाते कदमों से एक बार फिर से थाने आई और प्रभारी निरीक्षक अनिलकुमार से निवेदन किया कि साहब मेरे बेटे से गलती होगई है उसे माफ करदो। महिला के बार बार कहने पर पुलिस ने जब उनको आश्वासन दे दिया कि वह उनके बेटे को जेल नहीं भेजेगी तब महिला घर चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इसे कहते हैं कि मां की ममता जिसे आज की पीढी समझ नहीं पा रही है।