गोरखपुर : कारगिल विजय दिवस पर पंडित महामना फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
गोरखपुर जिले के शहीद नगर चौरी चौरा के गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, गंगा प्रसाद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इत्यादि जगहों पर एक साथ भारतीय सेना को समर्पित निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पंडित महामना फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा ने अनुपमा सिंह, गीता तिवारी एवं डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया। भारतीय सेना के जवानों के लिए हर विद्यालय एवं महाविद्यालय से बच्चियों के हाथ से बनी राखियां भी एकत्रित की गई। इस कार्यक्रम में संस्था की वोलेंटियर पल्लवी जायसवाल, रितिका सिंह, सत्यभामा गुप्ता, राजनंदनी, प्रीति जायसवाल, सुप्रिया सिंह, सोनिका सिंह, अनामिका विश्वकर्मा, निशा गुप्ता, संजना, प्रतिभा भारती, निशा वर्मा, नव्या वर्मा, सुमन भारती, तनु राय, वैष्णवी गुप्ता, अंजु, अंशिका पटवा, संजना चौधरी, आराध्या, प्रिया विश्वकर्मा, आंचल मद्धेशिया, मुस्कान मद्धेशिया इत्यादि छात्राएं एक शिक्षक की भूमिका में उपस्थित रही।

