गोरखपुर - हत्या कारित करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उतरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में,सहा0पु0अधी0/क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा गोरखपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पिपराइच में पंजीकृत मु0अ0सं0 642/2023 धारा 302/120बी भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त संतराज चौरसिया पुत्र स्व0 रामअवध निवासी तुलसीदेई टोला बसहवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 26.07.2023 को अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्ता कलावती देवी पत्नी स्व0 दुबई निवासी तुलसीदेई टोला बसहवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्त संतराज उपरोक्त के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

