गाज़ीपुर में बिना लाइसेंस के बेखौफ संचालित हो रहे हैं लैब और हॉस्पिटल

गाज़ीपुर में बिना लाइसेंस के बेखौफ संचालित हो रहे हैं लैब और हॉस्पिटल

शादियाबाद। गाज़ीपुर जिले में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित हों रहा है प्राइवेट अस्पताल और लैब मिली जानकारी के मुताबिक़ शादियाबाद में बिना रजिस्ट्रेशन के एक सिद्धि विनायक हॉस्पिटल है। जिसमें महिलाओं की डिलीवरी और हर्निया का ऑपरेशन भी किया जाता हैं। महंगे दामों में जिससे गरीबों के जेब पर सीधा असर पड़ता है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे हॉस्पिटलों के डॉक्टरों को ज्यादा जानकारी न होने से मरीज़ को कई मुस्किलो का सामना करना पड़ता हैं। देखा जाए तो डिलीवरी के दौरान मरीजों की मौत भी हो जाती हैं। यही कारण है कि ज्यादा जानकारी न होने के अभाव में ऐसे डॉक्टर अपने हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते है। आख़िर स्वास्थ्य विभाग क्यों मुखबिर बना हुआ हैं। आखिर कब तक गरीबों को महंगे ईलाज का सामना करना पड़ेगा यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग के इसी लापरवाही से ऐसे हॉस्पिटल बेखौफ संचालित हो रहे हैं।