*ग्राम खैरपली में पहली बार लगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा* ।

ब्रेकिंग न्यूज़ Kishor rathiya

*ग्राम खैरपली में पहली बार लगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा*  ।

The bharat news ....

ग्राम खैरपाली, जैमुरा मण्डल अंतर्गत आने वाला गांव जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षण से लौटे स्वयंसेवकों ने किया गांव में, अयोध्या धाम शाखा का शुभ आरंभ, प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित अनिकेतम पटेल जी(मुख्य शिक्षक) के नेतृत्व में तथा श्री यदुनाथ पटेल जी (तृतीय वर्ष प्रशिक्षित) बड़े देगांव वाले जिनके शुभ उपस्थिति में अयोध्या धाम प्रभात शाखा प्रातः 6:00 बजे माध्यमिक शाला खैरपाली के प्रांगण में विधि विधान पूर्वक प्रारंभ किया गया जिसमे प्रेमशंकर (प्रथम वर्ष प्रशिक्षित) रूपेन्द्र पटेल जी, वेद प्रकाश पटेल देवेन्द्र, भास्कर (प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित) शशिधर, बंसीधर, करण यादव इन सब ने आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और सेवा कार्य को सार्थक बनाया। सभी स्वयंसेवकों ने शाखा लगाने के दौरान ये संकल्प लिया की गांव के और भी लोगों को शाखा से जोड़ने का प्रयास करेंगे, साथ ही गांव की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें इसके लिए कार्य करेंगे। स्वयंसेवक अनिकेतन पटेल जी ने अपनी बात रखते हुए कहा की हम सब मिलकर श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में गांव में अक्षत कलस तथा राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण गांव में घर-घर तक पहुंचाने का कार्य हम सब मिलकर करेंगे। तथा गांव में 22 जनवरी 2024 को दीपावली मनाकर गांव को अयोध्या धाम जैसा बनाएंगे।