गाजियाबाद के बाबा मार्केट में पांच दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान , बुझाते समय छत से गिरा फायरमैन

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में बाबा मार्केट में सोमवार देर रात करीब 12 बजे पांच दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

गाजियाबाद के बाबा मार्केट में पांच दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान , बुझाते समय छत से गिरा फायरमैन

गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में बाबा मार्केट में सोमवार देर रात करीब 12 बजे प्लास्टिक खिलौने, मोबाइल, मिठाई और किराना स्टोर की पांच दुकानों में ग्राउंड समेत फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई।

इससे दुकानों का अधिकांश सामान जल गया। बताया जा रहा है कि करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान फर्स्ट फ्लोर से गिरकर एक फायरमैन घायल हो गया।

पांचों दुकानों को चपेट में लिया

दुकानदारों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने के बाद खिलौने व मोबाइल की दुकान के मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग बढ़ गई और पांचों दुकानों को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी लोकेंद्र छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में चोट आई है।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया की सोमवार की रात करीब 12 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को बाबा मार्केट में आग लगने की सूचना मिली।

आग पर करीब ढाई घंटे में काबू पाया

मौके पर नगर कोतवाली फायर स्टेशन से चार फायर टेंडर भेजे गए। दुकानों में लगी आग पहली मंजिल पर स्थित स्टोर रूम और खाली पड़े गत्तों की पैकिंग से आग की लपटें और काला धुएं का गुब्बार बन गया। आग की विकरालता को देखते हुए वैशाली से दो वॉटर ब्राउजर और साहिबाबाद व मोदीनगर से एक-एक फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। टीम ने पानी की बौछार कर आग पर करीब ढाई घंटे में काबू पाया।


शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा

सीएफओ ने बताया की मार्केट में स्थित अंकित शर्मा की अंकित डेयरी एंड स्वीट्स, संदीप अग्रवाल की अग्रवाल स्वीट्स, हरिओम गर्ग की महागणेश ट्रेडर्स और राहुल मित्तल की मोबाइल, खिलौने व राखियों की दुकान में आग लगी। बताया जा शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। इस दौरान मोबाइल व खिलौने वाली दुकान में लिंटर का आगे का हिस्सा भी गिर गया।

 

फायरमैन के पैर और सिर में गंभीर चोट

आग बुझाने के दौरान दमकल की टीम दुकानों की छत पर पहुंची और पहली मंजिल पर लगी आग बुझाने का प्रयास करसने लगी। इसी दौरान किराना स्टोर में पहली मंजिल से नीचे सामान पकड़ाने के लिए बनाई गई जगह से गिरकर फायरमैन लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर व सिर में गंभीर चोट आई है।