केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का किया जोरदार स्वागत

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का किया जोरदार स्वागत खुटहन । जौनपुर पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने डाक बंगला पर जोरदार स्वागत किया । गौरतलब है कि भाजपा द्वारा आपातकाल को काला दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी । कार्यक्रम के बाद डाक बंगले पर पार्टी कार्यकर्ताओं से वे बातचीत कर रहीं थी । इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत किया ।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का किया जोरदार स्वागत