कुमार सानू और म्यूजिक डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज, 15–20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का लगा है आरोप
फेमस सिंगर कुमार सानू और म्यूजिक डायरेक्टर संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। जानिए पूरा मामला क्या है-
कुमार सानू और संजीव चतुर्वेदी पर धोखाधड़ी का आरोप
म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े संजय बेडिया गिरगाउकर ने मशहूर सिंगर कुमार सानू और म्यूजिक डायरेक्टर संजीव चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी कंपनी बेडिया फिल्म म्यूजिक के लिए बनाए गए गीतों के एवज में उन्होंने संजीव चतुर्वेदी को करीब 15–20 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी भी गाने की NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) अब तक नहीं दी गई।
संजय बेडिया के अनुसार, उन्होंने कुल 10 गाने तैयार करवाए थे। लेकिन NOC न मिलने के कारण वे न तो गाने रिलीज कर पा रहे हैं और न ही उनका प्रमोशन किया जा सकता है। इस संबंध में जब उन्होंने गायक कुमार सानू से बात की, तो Kumar sanu ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए संजीव चतुर्वेदी ने कोई पेमेंट नहीं की है।
कुमार सानू पर धोखाधड़ी का आरोप
संजय का आरोप है कि यह दोनों की 'मिलीभगत' है, जिसके तहत न तो उन्हें गानों के राइट्स दिए जा रहे हैं और गाना रिलीज करने के बाद उल्टा उनके यूट्यूब चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक भी डलवा दी गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्ट्राइक हटाने के एवज में उनसे 2 लाख रुपये एक्स्ट्रा मांगे जा रहे हैं।
कुमार सानू के खिलाफ शिकायत
उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है और कहा है कि एक छोटे प्रोड्यूसर के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय ने सार्वजनिक रूप से लोगों से मदद और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके पास ऑडियो सबूत भी मौजूद हैं, जिसमें कुमार सानू ने पैसे न मिलने की बात स्वीकार की है। संजय बेडिया ने इन आरोपों के साथ कहा कि इस तरह की घटनाएं नए और छोटे प्रोड्यूसरों को हतोत्साहित करती हैं।

