कनिका कपूर का शॉकिंग वीडियो! LIVE शो में स्टेज पर चढ़ा शख्स, पास आकर छूने लगा, अब सिंगर पर ही उठ रहे सवाल

कनिका कपूर का शॉकिंग वीडियो! LIVE शो में स्टेज पर चढ़ा शख्स, पास आकर छूने लगा, अब सिंगर पर ही उठ रहे सवाल

कनिका कपूर का एक वीडियो इस वक्त लोगों को काफी हैरान कर रहा है। एक शॉकिंग वीडियो में स्टेज पर परफॉर्म कर रहीं सिंगर के पास अचानक एक फैन पहुंच जाता है और वो उनके पैरों को पकड़ लेता है। अचानक हुए इस वाकिये से वो घबराकर पीछे हट जाती हैं लेकिन सिंगर अपना परफॉर्मेंस जारी रखती हैं। अब इस घटना ने एक कलाकारो की सिक्यॉरिटी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कनिका कपूर लाइव परफॉर्मेंस का शॉकिंग वीडियो

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर के साथ स्टेज पर एक शॉकिंग घटना घटी है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से छाया है। इस वीडियो में कनिका परफॉर्म करती दिख रही हैं। उसी दौरान उनके साथ एक ऐसा हादसा होता है जिसे देखकर अब हर कोई हैरान है। दरअसल स्टेज पर परफॉर्म कर रहीं कनिका के सामने अचानक एक शख्स स्टेज पर पहुंच जाता है और उन्हें छूने लगता है। हालांकि, सिंगर पहले तो उस शख्स से खुद को किसी तरह दर करती हैं लेकिन इसके साथ ही वो गाना भी जारी रखती हैं।

इस चौंकाने वाले वीडियो में कनिका कपूर मेघालय के मेगोंग फेस्टिवल में अपना लाइव परफॉर्मेंस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से छाए इस वीडियो में एक अनजान शख्स अचानक स्टेज पर उनके करीब आ जाता है जिसकी भनक किसी को पहले नहीं लगती है। वो स्टेज पर आते ही दौड़कर कनिका के पास पहुंचता है और उनके पैर पकड़ने लगता है और जहां-तहां उन्हें छूने की कोशिश कर रहा है

शख्स की शर्मनाक हरकत पर सभी हैरान और गुस्सा

इस शख्स की शर्मनाक हरकत पर जहां वहां मौजद दर्शक दंग रह गए, वहीं बिना रुके गाती रहीं। उन्होंने इस तनाव भरे माहौल में भी अपना धैर्य बरकरार रखा और परफॉर्म करती रहीं। वीडियो को देखकरउनके इस प्रफेशनल अंदाज़ की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर इ वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

 

 



'ऐसे लोगों को सही सजा मिलनी चाहिए'

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- इस आदमी को हो क्या गया? किसी ने कहा है- ऐसे लोगों को सही सजा मिलनी चाहिए। हालाकि, काफी लोगों को ये पब्लिसिटी स्टंट भी लग रहा है। कुछ लोगों ने कहा है- मैडम को कोई फर्क नहीं पड़ रहा क्योंकि ये प्री प्लान था।

 



'बेबी डॉल' से खूब पॉप्युलैरिटी मिली

बता दें कि कनिका कपूर बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक गिनी जाती हैं। लखनऊ में जन्मी और पली-बढ़ी कनिका 2012 में सिंगर बनने के लिए मुंबई आ गई थीं। उनका पहला गाना 'जुगनी जी' (2012) थो जो काफी सफल रहा। उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2' के हिट गाने 'बेबी डॉल' से खूब पॉप्युलैरिटी मिली जिसके बाद से पूरे देश में उनके गानों का धूम मचा गया। उनके फेमस गानो में 'चिट्टियां कलाइयां' (रॉय), 'लवली' (हैप्पी न्यू ईयर), 'कमली', 'देसी लुक', 'नाचन फर्राटे' और 'बीट पे बूटी' जैसे कई शानदार गाने हैं।