एक छोटी सी लिंक से हुआ चर्चित लूट का खुलासा
पेट्रोल पंप के मेनेजर की लूट के आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़। अपनी अनूठी व तेज कार्यवाही से पहचाने जाने बाले पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी व छोटे से सुराख से भी मामले का खुलासा करने बाले बल्देवगढ़ थाना प्रभारी अमित साहू की जुगलबंदी से बल्देवगढ़ थानांतर्गत चर्चित लूट व मारपीट मामले का खुलासा हो गया है।
उक्त लूट मामले में आरोपी द्वारा हजारों रुपये की एकमुश्त अपनी देनदारी चुकाना एबं मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होना ही खुलासे की मुख्य बजह बना। जिसमे एसपी रोहित केशवानी के निर्देशन में बल्देवगढ़ थाना प्रभारी अमित साहू ने उक्त चर्चित लूट का खुलासा कर दिया। जिसमें लूटी गई राशि सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी रोहित केशवानी ने बताया कि 6 जून को फरियादी वीरेंद्र अहिरवार ने थाना बल्देवगढ़ में दिए लिखित आवेदन में बताया कि एक लाल बैग में 8 लाख से अधिक रुपये रखकर जब बह मोटर सायकिल से टीकमगढ़ तरफ जा रहा था तभी ग्राम डारगुवां में पीछे तरफ से काली मोटर सायकिल पर तीन लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे आये जिसमे मोटर सायकिल पर पीछे बैठे लड़के ने सिर व दाहिने हाथ पर इण्डा मारा और कट्टा दिखाकर रूपयो से भरा बैग छीनकर भाग गये। उक्त लूट व मारपीट की बारदात की सत्यता का परीक्षण कर थाना बल्देवगढ़ में आरोपियों के बिरुध्द धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये टीकमगढ़ एसडीओपी प्रिया सिंधी के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन किया गया। एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अज्ञात आरोपियों पता लगाने पुलिस द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। एवं अज्ञात आरोपीगण जिस रास्ते से भागे थे उस रास्ते में लोगों से पूछताछ की गई एवं सायबर सेल की मदद ली गई।
इसी दौरान पता चला कि उक्त लूट की घटना के समय ग्राम सरकर के विश्वप्रताप सिंह की लोकेशन पेट्रोल पंप के आसपास पाई गई। साथ ही विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा हजारों रुपये की देनदारी भी चुकाई जा रही थी जिस पर पुलिस को आशंका हुई तो विश्वनाथ प्रताप सिंह से पूंछताछ के लिए जब पुलिस ग्राम सरकर में उसके घर पहुंची तो वह पुलिस को देख कर भाग गया। जिससे पुलिस का संदेह विश्वनाथ प्रताप सिंह पर पक्का हो गया। तब पुलिस द्वारा संदेही विश्वप्रताप को 20 जून को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमे उसने अपने साथी राहुल राजा बुन्देल ग्राम सरकर, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ योगी निवासी ग्राम सरकर, हेमंत राजपूत निवासी मातगुवां जिला छतरपुर, आकाश शर्मा निवासी दुर्गाकालोनी जिला छतरपुर एवं हेमू त्रिपाठी निवासी छतरपुर के द्वारा घटना घटित करना बताया एवं लूट के दौरान कुल 7 लाख 61 हजार 710 रुपये होना बताया जिसका फरियादी के बिलों से मिलान किया गया जो सही पाया गया। एवं पूछताछ के दौरान राहुल राजा बुन्देला, अभिषेक उर्फ योगी परमार एवं आकाश शर्मा द्वारा मोटर सायकिल से जाकर घटना को अंजाम देना बताया हेमंत राजपूत द्वारा मोटर सायकिल लाना एवं हेमू त्रिपाठी द्वारा कट्टा लाना बताया गया।
एसपी रोहित केशवानी ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त लूट की बारदात में लूटी गई रकम में से आरोपी विश्वप्रताप सिंह के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये, आरोपी अभिषेक उर्फ योगी परमार से 1 लाख 83 हजार रुपये, राहुल राजा बुन्देला से 12 हजार रुपये, हेमंत राजपूत से एक लाख रुपये व बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकिल एवं आकाश के पास से 20 हजार रुपये कुल 6 लाख 11 हजार रुपये पुलिस द्वारा जप्त किये गए। बाकी के 10 हजार सात सौ दस रुपये आरोपियों द्वारा ख़र्च करना बताया गया। साथ ही एक आरोपी के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त कट्टा जप्त होना अभी बाकी है।